फैनी तूफ़ान से हुए नुकसान का जायजा लेने ओड़िसा जायेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैनी की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से बात की है।
प्रधानमंत्री ने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराए जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
फैनी तूफ़ान से हुए नुकसान का जायजा लेने ओड़िसा जायेंगे PM मोदी
फैनी के कारण शुक्रवार को झारखंड के रांची, जमशेदपुर, सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा में जोरदार बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक जमशेदपुर में रिकॉर्ड 64.2 एमएम बारिश हुई।
वहीं रांची में 16.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के कुछ अन्य जिलों में भी छिटपुट बारिश हुई।
LIVE TV