फिलहाल देश में चीन और अमेरिका जैसे हालात नहीं, मृत्यु दर कम…

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अब देश में कोरोना के मरीज 1 लाख से पार पहुंच गए हैं। सिर्फ ढाई महीने में ही देश में महामारी का यह रुप देखने को मिला है। देश में कोरोना के बढ़ते मामले किसी बड़े संकट की तरफ इशारा कर रहे हैं। फिलहाल देश में अभी मरने वालों की संख्या चीन और अमेरिका से काफी कम है।

 

 फिलहाल देश में चीन और अमेरिका जैसे हालात नहीं, मृत्यु दर कम...

महामारी शुरू होने के 78 दिन बाद सोमवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 100,311 और मृतकों की संख्या 3,081 हो गई। हालांकि ट्रेंड दिखाते हैं कि हमारे यहां की परिस्थिति वैश्विक स्तर से कम गंभीर है। जहां वायरस के कारण होने वाली मौत दोगुनी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, ‘हमने ठीक समय पर लॉकडाउन और अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को लागू करके इसे शिखर पर पहुंचने से रोक दिया। कई मॉडल हैं जो भारत में महामारी को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं लेकिन अब तक हमारे यहां संक्रमितों की संख्या उतनी नहीं हुई है जितनी की कई मॉडलों में बताई गई है।’

सरकार ने Ola, Uber चलाने की दी अनुमति, यात्रियों को होगा बड़ा फायदा…

उन्होंने कहा, ‘संख्याओं की भविष्यवाणी करना मुश्किल है क्योंकि वे विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा गतिशीलता और आपस में मिलने, व्यक्तिगत स्वच्छता और संक्रमण के जोखिम को रोकने के प्रतिबंधों के पालन पर निर्भर करते हैं। इसके अतिरिक्त यह प्रवासियों और यात्रियों के बीच संक्रमित लोगों के अनुपात पर भी निर्भर करती है।’

 

LIVE TV