विश्व एथलेटिक्स : हीट में ही खत्म हुई दुती की चुनौती

फर्राटा एथलीट दुतीलंदन| भारत की महिला फर्राटा एथलीट दुती चंद शनिवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 100 मीटर स्पर्धा के शुरुआती चरण से ही बाहर हो गई हैं। दुती को हीट-5 में छठा स्थान प्राप्त हुआ। इस हीट में कुल सात धाविकाएं वैध रूप से दौड़ीं। दुती ने 12.07 सेकेंड का समय निकाला, जो उनके व्यक्तिगत श्रेष्ठ तथा इस सीजन के सबसे अच्छे समय से काफी खराब है।

अपने करियर की अंतिम 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंचे बोल्ट

इस हीट से जमैका की रोजैनगेला सांतोस 11.04 सेकेंड के साथ पहले स्थान पर रहीं। स्विट्जरलैंड की मुजिंगा काम्बुंदजी ने 11.14 सेकेंड के साथ दूसरा और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की मिशेल आहये ने इतने ही समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इस रेस के कुल 6 हीट आयोजित किए गए। प्रत्येक हीट से शीर्ष-3 खिलाड़ी और इसके अलावा छह श्रेष्ठ समय निकालने वाली एथलीटों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

कोलम्बो टेस्ट : अश्विन ने श्रीलंका को फॉलोऑन पर मजबूर किया

इस सीजन में दुती का सबसे अच्छा समय 11.30 सेकेंड रहा है जबकि उनका व्यक्तिगत श्रेष्ठ समय 11.24 सेकेंड रहा है।

दुती ने भुवनेश्वर में हाल ही में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 11.52 सेकेंड समय के साथ कांस्य पदक जीता था।

देखें वीडियो :-

LIVE TV