फंस गयी सनी लियोनी, हो सकती है तीन साल तक की जेल

सनी लियोनी मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। सनी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में सनी को तीन  साल तक की जेल हो सकती है।

हाल ही में सनी लियोनी ने प्रो-कबड्डी लीग सीजन-4 के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान गाया था। इसके बाद उनपर राष्ट्रगान के कुछ शब्दों का गलत उच्चारण करने का आरोप लगा।

सनी लियोनी के खिलाफ केस दर्ज

दरअसल दिल्ली के एक सामाजिक कार्यकर्ता उल्लास पीआर ने दिल्ली के न्यू अशोकनगर थाने में सनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनपर अब गलत राष्ट्रगान गाने का आरोप लगा है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सनी ने राष्ट्रगान के कुछ शब्दों का उच्चारण तोड़ मरोड़ कर किया है। यह राष्ट्रगान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाता है। सनी के गलत तरीके से राष्ट्र गान गाने की वजह से उनके फैन्स और ऑडियंस को भी झटका लगा था।

सनी ने इस मौके को खुद के लिए सम्मान बताया था। उन्होंने कहा था कि यह पल वह ज़िन्दगी में कभी नहीं भूल पाएंगी। लेकिन राष्ट्रगान को गलत तरीके से गाना या इसकी पैरोडी बनाना कानूनन अपराध है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV