प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को दिया सरप्राइज, पति ने वीडियो शेयर कर कहा…

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए निक जोनस ये बताया है कि उनकी वाइफ प्रियंका ने उनके आने की खुशी में उनके लिए सरप्राइज प्लान किया है। उनके पति निक जोनास. यह रिश्ता दिन-ब-दिन निखरता जा रहा है. अक्सर उनकी प्यार की खबरें सुर्खियां बन जाती हैं. फैंस को भी निक और प्रियंका की केमिस्ट्री बहुत पसंद है |

निक ने इस वीडियो को शेयर कर प्रियंका को धन्यवाद कहा है। वीडियो के कैप्शन में निक ने लिखा, “मेरी वाइफ ने आज मुझे (ऑल द वे फ्रॉम लंदन) सरप्राइज दिया। धन्यवाद प्रियंका चोपड़ा.. आप सबसे अच्छी हैं” इसके बाद निक कहते हैं, ‘चलिए देखते हैं क्या है सरप्राइज’। इस वीडियो में आप देख सकते है की, निक एक अंधेर कमरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं वह रोशनी के लिए लाइट ऑन करते हैं और कहते हैं कि तो यह हुआ। वह वीडियो में दिखाते हैं कि बहुत ही प्यार से उनका कमरा सजाया गया है। वहीं दो गुब्बारे पर लिखा था ‘सैटरडे नाइट लाइव’ और ‘मुबारक निक’। ये दिखाने के बाद निक हंसते हुए कहते हैं, “ये बहुत अच्छा है, थैंक्यू बेब।

LIVE TV