खराब मौसम के चलते मंडी में प्रियंका गांधी की रैली में हुई देरी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज हिमाचल में मंडी के सुंदरनगर सुंदरनगर में रोड शो के साथ रैली को संबोधित करेंगी। लेकिन मौसम बड़ी बाधा बन सकता है। मौसम खराब होने के चलते रैली में देरी हुई है।

प्रियंका गांधी

सुंदरनगर में देर रात से बारिश हो रही है। मौसम खराब होने के चलते निर्धारित समय में प्रियंका की रैली शुरू नहीं हो पाई है।  प्रियंका पॉलिटेक्निक कॉलेज से रैली स्थल तक खुली जीप में सवार होकर रोड शो करेंगी।

हमीरपुर में नाले में बहा दी गयीं लाखों की जीवन रक्षक दवाइयां, प्रशासन को नहीं कोई खबर

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, रजनी पाटिल, पंडित सुखराम, मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रम शर्मा, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। प्रियंका हेलीकॉप्टर के माध्यम से पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी हिमाचल में पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगी।

LIVE TV