पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी है- प्रियंका गांधी

गृह मंत्रालय द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर नोटिस भेजे जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी है। लोगों ने देखा कि वह यहीं पैदा हुए और बड़े हुए। ये सब बकवास है।

पीएम मोदी ने कहा- आतंक की हर फैक्ट्री ‘चौकीदार’ के निशाने पर
आपको बता दें कि गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर एक नोटिस जारी किया है।

जिस पर प्रियंका गांधी ने जवाब दिया। प्रियंका गांधी अमेठी के दौरे पर हैं और राहुल के समर्थन के लिए जनसंपर्क कर रही हैं।

गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा कि उसे भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से अर्जी मिली है। उसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ब्रिटेन में 2003 में पंजीकृत कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स में शामिल थे।

LIVE TV