प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव मामले पर योगी पर साधा निशाना , क्या बीजेपी सरकार से दिला पाएंगी न्याय …

कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव मामले पर योगी पर निशाना साधा है.प्रियंका ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार से सवाल किया हैं की भाजपा सरकार से न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है। जहां प्रियंका ने ट्वीट कर कहा हैं की उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है।

 

 

 

वहीँ प्रियंका का सवाल हैं की इस केस में चल रही सीबीआई जांच कहां तक पहुंची. आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं. जहां पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों. उन्होंने यह भी पूछा हैं की इन सवालों के जवाब बिना, क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा सकती है.

जानिए बड़े काम की चीज है भांग , रिसर्च में हुआ खुलासा…

देखा जाये तो कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना हैं की आदित्यनाथ सरकार जबाब दे! उन्नाव रेप पीड़ित बेटी के साथ हादसा है या हत्या का षड्यंत्र? जब रक्षक भक्षक बन जाएं तो कौन करेगा न्याय. वहीं बलात्कार के घृणित अपराध की पीड़ित बेटी के लिए उन्नाव व यूपी न्याय चाहता था, पर न्याय की बजाय क्या हुआ. हत्या का षड्यंत्र. पिता की पुलिस हिरासत में हत्या, परिवार खोया और अब लड़ रही जिंदगी की जंग.

दरअसल रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। लेकिन हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। जहां पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले का मुख्य आरोपी है।

 

LIVE TV