प्रियंका गांधी को मंहगा पड़ा रावण को सपोर्ट करना, लोगों ने ऐसे दिखाई गुस्सा

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को चंद्रशेखर आजाद का बचाव करना भारी पड़ गया। बता दें कि दिल्ली के तुगलकाबाद में रविदास मंदिर पर तोड़फोड़ करने से नाराज भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने उग्र होकर पत्थरबाजी की इस जिसे रोकने के लिए पुलिस को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण सहित कई लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा।

इन गिरफ्तारियों का को लेकर प्रियंका गांधी चंद्रशेखर के बचाव में उतरी थीं। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘भाजपा सरकार पहले करोड़ों दलित बहनों-भाइयों की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक रविदास मंदिर स्थल से खिलवाड़ करती है और जब देश की राजधानी में हजारों दलित भाई-बहन अपनी आवाज उठाते हैं तो भाजपा उन पर लाठी बरसाती है, आंसू गैस चलवाती है, गिरफ़्तार करती है।’

भाजपा सरकार पहले करोड़ों दलित बहनों-भाइयों की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक रविदास मंदिर स्थल से खिलवाड़ करती है और जब देश की राजधानी में हजारों दलित भाई-बहन अपनी आवाज़ उठाते हैं तो भाजपा उन पर लाठी बरसाती है, आँसू गैस चलवाती है, गिरफ़्तार करती है।

दलितों की आवाज़ का ये अपमान बर्दाश्त से बाहर है। यह एक जज़्बाती मामला है उनकी आवाज का आदर होना चाहिए।

वहीं भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का समर्थन करना प्रियंका गांधी को भारी पड़ा गया। दरअसल सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके ट्वीट पर अपनी राय रखते हुए उनकी जमकर खिचाई कर डाली।

राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र को सुचारू रूप से चलाने ओर सूबे के मुख्यमंत्री से उसका उद्धघाटन के लिए डीएम को दिया पत्र

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दिल्ली विकास प्रधिकरण ने तुगलकाबाद में संत रविदास का मंदिर ढहा दिया था। आरोप था कि मंदिर सरकारी ज़मीन पर बना हुआ है। मंदिर ढहाने के बाद से ही बवाल शुरू हो गया।

LIVE TV