प्रियंका गांधी की महापंचायत, सहारनपुर जिले में लगाई गई धारा-144

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सहारनपुर के चिलकाना से किसानो को संबोधित करेंगी। पहले वो मां शाकंभरी देवी के दर्शन करेंगी उसके बाद वो किसान पंचायत को संबोधित करने के लिए चिलकाना रवाना होंगी। कार्यक्रम की तैयारिया पूरी कर ली गई है।

कार्यक्रम मे भारी संख्या मे लोगो के आने की उम्मीद की जा रही है। जिसके लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारिया कर ली है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले इसके लिए जिले मे धारा 144 लगा दी गई है। कांग्रेस नेता गांव-गांव जाकर पंचायत में शामिल होने के लिए लोगो को आमंत्रित कर रहे हैं। पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे महासचिव प्रियंका गांधी किसान पंचायत में पहुंचेंगी। मंच तैयार है और कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार से अधिक लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।

LIVE TV