प्रधान के बेटे के जन्मदिन पर स्कूल बना बार, अश्लील डांस का वीडियो वायरल

प्राथमिक शिक्षामिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा को सुधारने के लिए एक तरफ योगी सरकार भरसक प्रयास कर रही है, तो वहीँ मिर्जापुर के एक ग्राम प्रधान ने योगी के सपनों की धज्जियाँ उड़ा दी हैं। दरअसल, मौक़ा था तेतरिया ग्राम प्रधान के बेटे के जन्मदिन का। इस ख़ुशी के मौके पर ग्राम प्रधान ख़ुशी में इतने मशगूल हुए कि उन्होंने स्कूल में ही आर्केस्ट्रा का बंदोबस्त करवा दिया। प्रधान के बेटे के जन्मदिन पर शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता देख हर किसी का दिल कचोट कर रह गया लेकिन किसी की क्या मजाल जो प्रधान जी के सामने सवाल उठा सके।

‘नाबालिग पत्नी’ से संबंध बनाना अपराध या नहीं? SC ने दिया ऐतिहासिक जवाब

आपको बता दें कि सरकारी प्राइमरी स्कूल में हुए भोजपुरी गीतों पर लड़कियों के अश्लील डांस का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में साफ़-साफ़ दिख रहा है कि प्रधान के ख़ास लोग आनंद ले रहे हैं और लड़कियों पर पैसे लुटा रहे हैं।

वीडियो में स्कूल के बरामदे में कार्यक्रम चल रहा है और लोग झूमते हुए दिखाई पड़ रहे है। इसमें डांस कर रही लड़कियां अश्लील इशारे कर रही हैं। मामला जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का है।

इस मामले में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि रक्षा बंधन के दिन तेतरिया गांव के प्रधान के पुत्र का जन्मदिन था। इस उपलक्ष्य में उसने प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया था।

शिया वक्फ बोर्ड ने SC में कहा- राम मंदिर गिराकर बनाई गई थी बाबरी मस्जिद

इसमें करीब बीस गांवों के प्रधान और अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। प्रधान ने उनके मनोरंजन के लिए इसमें आर्केस्ट्रा का भी कार्यक्रम रखा गया था। रात में कार्यक्रकम के दौरान भोजपुरी गानों पर लड़कियों का डांस हुआ।

 

प्राथमिक शिक्षा

LIVE TV