प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

देश के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट्स में से एक पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का बाते शुक्रवार को दुखद निधन हो गया। आपको बता दें कि 71 वर्षीय डॉक्टर पनगड़िया बीते कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिस दौरान उन्होंने बीते शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

पद्मश्री से सम्मानित डॉ. पनगड़िया के निधन का समाचार मिलते ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट के माध्यम से दुख व्यक्त किया। अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने उन्हों याद करते हुए लिखा कि, “डॉ अशोक पनगड़िया ने एक बेहतरीन न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनायी. चिकित्सा क्षेत्र में उनके अग्रणी कार्य से चिकित्सकों एवं अनुसंधानकर्ताओं की पीढ़ियों को लाभ मिलेगा. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिजनों एवं मित्रों के प्रति संवेदना. ऊं शांति।”

LIVE TV