प्रयागराज : पूर्व सांसद श्यामा चरण का कोरोना से निधन

भारत में कोरोना की दूसरी लहर और ज्यादा घातक साबित होती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटे में 1,45,384 लोग इसके संक्रमण में आए हैं। जिसके बाद देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,05,926 हो गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के
प्रयागराज से भाजपा के सांसद रहे श्यामाचरण गुप्ता की भी कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई है। श्यामाचरण गुप्ता को कोरोना संक्रमित होने के बाद नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

बता दें कि पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता 31 मार्च कोरोना संक्रमित हुए थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें प्रयागराज में स्वरूपरानी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि वहां उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं दिखा जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की शाम अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वहीं वेंटिलेटर के सपोर्ट के बाद भी इस वायरस से नहीं लड़ सके और दुनिया को अलविदा कह गए।

LIVE TV