पीएम मोदी का चला जादू , सयुंक्त राष्ट्र के ऑफिस में मनाई गई दिवाली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र। विश्‍व मे भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बढ़ते रुतबे का एक और उदहारण आज देखने को मिला। संयुक्त राष्ट्र ने रविवार को पहली बार दिवाली का त्योहार मनाया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, “हैप्पी दिवाली! संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार दिवाली मनाई।” उन्होंने कहा, “इस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा को धन्यवाद।” उन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की एक फोटो भी ट्वीट की।

अकबरुद्दीन ने कहा, “यह एक विशेषाधिकार है और संयुक्त राष्ट्र में भारत के लिए सम्मान की बात है। शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम अपना सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करेंगे।” इस साल से संयुक्त राष्ट्र में दिवाली को भी एक वैकल्पिक छुट्टी का दर्जा दिया गया है और न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र की इमारत में हैप्पी दिवाली का डिस्प्ले लगा है।

मालूम हो कि, संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय की इमारत पर पहली बार किसी देश के खास पर्व का इस तरह स्वागत किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय का भारतीय समुदाय यहां अगले 3 दिन तक दिवाली जश्न मनाएगा।

संयुक्त राष्ट्र की इमारत पर हैप्पी दिवाली की नियोन लाइट पहली बार लगी है। अब तक किसी भी देश के किसी भी त्योहार पर मुख्यालय की इमारत में ऐसी कोई परंपरा नहीं थी।

 

LIVE TV