यहां पढ़ें प्रदोष व्रत की पूरी कथा

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। एकादशी व्रतों की तरह ही इस व्रत का भी विशेष महत्व माना गया है। ये व्रत प्रत्येक मास की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। पंचांग अनुसार इस समय बैशाख मास का शुक्ल पक्ष चल रहा है। इसकी त्रयोदशी तिथि 05 मई को है। मंगलवार के दिन आने वाले प्रदोष को सोम प्रदोष कहा जाता है। जानिए प्रदोष व्रत की पूजा विधि, मुहूर्त, कथा और पंचांग…

प्रदोष व्रत

इस दिन सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान कर व्रत का संकल्प लें। भगवान शिव का अभिषेक करें। उन्हें उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाएं। व्रत रखने वाले लोग इस दिन फलाहार ग्रहण करते हैं। प्रदोष व्रत की पूजा शाम को प्रदोष काल यानी की गोधूली बेला में करना उचित माना गया है। प्रदोष की पूजा करते समय साधक को भगवान शिव के मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का पाठ करना चाहिए। इसके बाद शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। इस दिन शिव चालीसा पढ़ना भी उत्तम माना गया है। विधि विधान पूजा के बाद शिव आरती करें और प्रसाद सभी में बांटकर खुद भी ग्रहण कर लें।

LIVE TV