प्रदर्शन के दौरान घायल हुए मनोज तिवारी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी के घायल होने की खबर आ रही है। वह दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर छठ पूजा को लेकर प्रदर्शन में घायल हुए हैं। मनोज तिवारी को वाटर कैनन के कारण बैरीकेडिंग गिरने से चोट आई है। उन्हें सफदरजंग अस्पतालमें भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर इस साल दिल्ली सरकार द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा पर रोक लगाई गई है। जिसका भाजपा विरोध कर रही है। इसे लेकर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी कहा है कि ये त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाएगा। डीडीएमए ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह पर रोक लगा दी थी। मनोज तिवारी ने भी इस आदेश को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने की बात की कही थी।

LIVE TV