प्यार में प्रेग्नेंट, अर्बाशन की सलाह… तो आशिक को आग में फूंका

प्यार में धोखादिल्ली। प्यार में धोखा मिलने की वजह से एक प्रेमिका इस कदर आहत हुई कि उसने अपने प्रेमी को जिंदा जला दिया। यह घटना बेंगलुरु की है, जहां 21 साल की पैरामेडिक स्टूडेंट ने अपने प्रेमी का कत्ल पूरी प्लानिंग के साथ किया। इस मामले की जांच में पुलिस के हत्थे चढ़ी 21 साल की साक्षी 27 साल के मंसूर के साथ रिलेशनशिप में थी।

इसी बीच साक्षी ने मंसूर पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं था। यही वजह थी कि दोनों में अक्सर झगड़े भी होते रहते थे। पुलिस के मुताबिक अपने गुनाह को कबूलने वाली साक्षी 6 महीने से प्रेग्नेंट थी। शादी के लिए बार-बार जोर देने के बावजूद मंसूर उसे टाल रहा था। कुछ समय बाद साक्षी समझ गई कि मंसूर उससे शादी नहीं करेगा। प्रेग्नेंट शाक्षी को मंसूर ने गर्भपात के लिए कहा और शादी करने से इंकार कर दिया। धोखे का एहसास होने के बाद साक्षी ने मंसूर को मारने का प्लान बना डाला।

कत्ल के लिए प्रेमिका ने बुक किया था रूम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंसूर केरल का रहने वाला था और वह शहर के एक रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान लगाया करता था। प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली साक्षी ने उसी जगह पीजी ले रखा था। मैसूर की रहने वाली साक्षी को कुछ ही दिनों में मंसूर से प्यार हो गया। दोनों अक्सर मैसूर जाने के लिए ट्रेन का सफर किया करते थे।

इसी बात का फायदा उठाकर साक्षी ने 28 नवंबर के दिन दोनों ने शांतथला सर्कल के पास श्री कृष्णा लॉज में कमरा बुक कर लिया। करीब सुबह 11:30 बजे बदले की आग में जल रही साक्षी ने कमरे में पेट्रोल झिड़क कर आग लगा दी।

कत्ल से पहले जूस में डाली थी नींद की गोलियां

पुलिस के मुताबिक, साक्षी ने पहले मंसूर के जूस में नींद की गोलियां डाली और फिर अपने मकसद को अंजाम दिया। जांच में साक्षी ने पहले बताया कि दोनों सुसाइड करना चाहते थे लेकिन वह किसी तरह बच गई। पुलिस ने जब सख्ती दिखाते हुए पूछताछ की तब साक्षी का अपराध सामने आया और इस बात का खुलासा हुआ कि उसने ही मंसूर का कत्ल किया है।

साक्षी के मुताबिक, प्यार में धोखा मिलने को वह बर्दाश्त नहीं कर पाई और उसने मंसूर से बदला लेने की ठान ली। पुलिस ने बताया कि साक्षी ने ही मैसूर में ठहरने के लिए कमरा बुक किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके कस्टडी में भेज दिया है।

LIVE TV