
नई दिल्ली। लुधियाना पुलिस ने मशहूर पंजाबी गायिका और कांग्रेसी नेता सतविंदर बिट्टी का आपत्तिजनक वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड करने के मामले में कांग्रेस के ही एक कार्यकर्ता मोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अपनी ही पोर्न वीडियो को देखते ही बिट्टी के होश फाख्ता हो गए। वीडियो की जानकारी होते ही उन्होंने लुधियाना के कूमकलां थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सतविंदर बिट्टी की शिकायत पर नामजद आरोपी मोहन सिंह के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
बिट्टी 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर साहनेवाल से चुनाव लड़ चुकी हैं। बिट्टी का आरोप है कि मोहन सिंह भी इस टिकट का दावेदार था। टिकट न मिलने की वजह से वह पार्टी और उनसे नाराज था। इसी वजह से उसने बदला लेने के लिए उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वाट्सएप पर वायरल कर दिया।
मोहन सिंह ने ये वीडियो पोर्न वेबसाइट पर भी अपलोड किया था। आरोपी ने वीडियो अपने नंबर से ही वाट्सएप ग्रुप पर डाला था। जिसके बाद उसने अपना नंबर बंद कर लिया था। दो दिन पहले ही मोहन ने अपना फोन ऑन किया था। पुलिस ने सर्विलांस से ट्रेस कर आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।