इस पेड़ पर उगते है पत्तियों संग पैसे

पेड़ ब्रिटेन। हमने कई बार सुना होगा कि पैसे क्या पेड़ पर उगते है लेकिन कभी ऐसा देखा नहीं था। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे जिसपर पत्तियों के संग पैसे भी उगते हैं। हम बिल्कुल ठीक कह रहें हैं। आइए जानते है कि कहां हैं ये पेड़ और क्या है इसके पीछे का राज।

दरअसल ब्रिटेन के स्कॉटिश हाईलैंड के पीक डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट में एक ऐसा पेड़ मौजूद है, जिस पर सिक्के लगे हैं। पैसों से लदा यह पेड़ करीब 1700 साल पुराना बताया जाता है।

यह भी पढ़ें : कायली जेनर का Snapchat हैक… और हैकर ने कर दी “गंदी बात”

ऐसा पेड़ देखा न होगा कहीं

पैसों से लदा यह पेड़ करीब 1700 साल पुराना बताया जाता है। इस पेड़ के तने, तनों के बीच के हिस्से में भी अलग-अलग देशों के सिक्के लगे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा तादात में इस पेड़ पर ब्रिटेन के सिक्के लगे हैं। पेड़ में कोई भी जगह ऐसी नहीं बची है, जहां सिक्के लगे न हो।

ये है इसके पीछे की मान्यता

इस पेड़ पर लगे सिक्कों की तादाद को देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि ये पेड़ कितना मशहूर है। तभी तो यहां आनेवाले विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां आनेवाले सभी पर्यटक इस पेड़ पर सिक्के लगाते हैं और अपने मन की मुराद पूरी होने की कामना करते हैं। यही वजह है कि इस पेड़ पर कई देशों के सिक्के देखने को मिलते हैं। वहीं अगर कोई प्रेमी जोड़ा यहां आकर सिक्के लगाए, तो कहा जाता है कि उनके रिश्ते की मिठास और बढ़ जाती है। इतना ही नहीं उनका रिश्ता सालों-साल बरकरार रहता है।

वैसे इस पेड़ से जुड़ी कई कहानियां भी हैं। किसी का कहना है कि यहां पर भूत रहते हैं तो कोई कहता है कि यहां भगवान का वास है।

LIVE TV