जानें बाजार जैसा पेठा घर पर बनाने का आसान तरीका

आपने आज तक कद्दू की सब्जी ही खाये होंगे। आज आपके लिए लेकर आये हैं, कद्दू का पेठा रेसिपी। आपने वैसे तो पेठे बहुत खाये होंगे। अब आप घर पर भी पेठा बना सकते हो। ये बहुत स्वादिष्ट  होता हैं। आइये जानते हैं कद्दू का पेठा बनाने की रेसिपी।

जानें बाजार जैसा पेठा घर पर बनाने का आसान तरीका

आवश्यक सामग्री :-

  • 2 kg हरा कद्दू,
  • 1 kg  शक्कर ,
  • 1 बड़ा कटोरा दूध,
  • एक चम्मच केवड़ा एसेंस,
  • एक छोटा चम्मच चूना

जानिए पहली बार इस बैंक ने गवर्नर पद के लिए निकाली वैकेंसी, सैलरी है…

कद्दू का पेठा बनाने की विधि :-

-कद्दू का पेठा बनाने सबसे पहले कद्दू को छीलकर बीज और गुदा निकालकर अलग करलें,फिर इसे चौकोर टुकड़ों में काट लें।

– इसके बाद पेठे के टुकड़ो में कांटे वाले चम्मच से छेद कर दें ताकि चाशनी इसके अंदर तक जा सके।

– अब एक बर्तन में 3 लीटर पानी में चूने को घोल लें। फिर इसमें पेठे के टुकड़े डालकर ढककर रख दें।

– कुछ समय बाद पेठे के टुकड़ों को पानी के द्वारा 3 से 4 बार धोकर साफ कर लें।

-इसके बाद चीनी और पानी एक कड़ाही में डालकर गरम होने के लिए रखें।

– इसमें थोड़ा दूध मिलाएं और पानी में उबाल आने के बाद आंच कम कर दें.

– अब थोड़ा पानी और मिलाकर फिर से उबालकर एक तार की चाशनी बना लें

जानिए Tik Tok पर हटा बैन , चीनी कंपनी को मिली बड़ी राहत…

– इसके बाद पेठे के टुकड़ों को पानी में धीमी आंच पर हल्के नरम होने तक पकाएं
-ध्यान रखे की इसमें बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहें ताकि पेठे जले नहीं।

– चाशनी में  केवड़ा एसेंस की 4 से 5 बूंद डाल कर मिला लें।

– पके हुए पेठे को चाशनी में डालकर पूरी रात रख दें।

LIVE TV