पेट्रोल के बढ़ते दामों ने लोगो को किया हैरान , जाने आज की कीमत…

लगातार पेट्रोल के बढ़ते दामों से लोगो का हाल – बेहाल था। वहीं देखा जाए तो हाल ही में कारोबारी दुनिया में मंदी का दौर चल रहा था। बड़ी से बड़ी कंपनियां मंदी से दौर से गुजर रही थी। सैलरी न मिलने के कारण कर्मचारी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

 

खबरो की माने तो पेट्रोल की कीमत अब एक साल में सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। जहां अब इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा हैं।वहीं अब एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगो को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है। वहीं सिर्फ पेट्रोल ही नहीं, डीजल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली हैं।

संभल के हयातनगर में तीन तलाक की घटना, कार और 25 लाख नहीं मिलने पर व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक

दरअसल पेट्रोल के दामों में पांच पैसे की बढ़ोत्तरी हुई हैं। वहीं डीजल की कीमत में चार पैसे की बढ़ोत्तरी आई है। अगर हम नवंबर महीने की बात करें, तो पूरे माह में एक लीटर पेट्रोल की कीमत दो रुपये बढ़ी है। लेकिन लोगों को अब पेट्रोल और डीजल के लिए ज्यादा कीमत का भुगतान करना होगा।

दरअसल देश के सभी महानगरों में डीजल के दाम चार पैसे बढ़े हैं। नई दिल्ली से लेकर कोलकता पेट्रोल के दामों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही हैं। वहीं प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। वहीं सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

LIVE TV