पेट्रोल और डीजल जल्द होगा सस्ता?सरकार उठाने जा रही यह बड़ा कदम

• गौरव राय

पेट्रोल और डीजल के बढते दामों ने आम लोगों को दहला कर रख दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के जेब पर पड़ा है। केंद्र सरकार अब आम जनता को कई चीजों पर छूट दे सकती है। वित्त मंत्रालय पेट्रोल और डीजल के ऐक्साइज ड्यूटी को कम करने पर विचार विमर्श कर रहे है। अभी डीजल और पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। सूचना के अनुसार पता चला है कि आम जनता के परेशानियों को देखकर सरकार टैक्स घटाने पर विचार कर रही है।

कच्चा तेल का भारत तीसरा सबसे बड़ा ग्राहक देश है। कच्चे तेल कीमत पिछले दस महीनों में बढ़ कर डबल हो गई है। जिससे भारत में तेलों की कीमतों पर बहुत प्रभव पड़ रहा है। भारत में टैक्स और ड्यूटी के कारण पेट्रोल और डीजल के दामों में 60 फीसदी का मुनाफा हो रहा है। कोरोना महामारी के कारण भारत की अर्थवस्वस्था पर कॉफी प्रभाव पड़ा है। जिसके कारण भाजपा सरकार ने 1 साल में दो बार टैक्स को बढ़ाया है। जिससे भारत की टैक्स रेवेन्यू पर असर पड़े और बढ़ोतरी हो।

सूचना के आधर पर वित्त मंत्रालय तेल के दामों पर लगे टैक्स को घटाने पर विचार कर रही है। इस मुद्दे को लेकर वित्त मंत्रालय ने कुछ राज्यों और तेल कंपनीयों और पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। सूत्रों से पता चला है कि वित्त मंत्रालय चाहती है कि कोई ऐसा रास्ता खोजा जाये जिससे सरकार कि आमदनी पर कोई प्रभाव ना पड़े और आम जनता को भी कोई दिक्कत ना हो।

दो दिनों लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे थे मगर आज तीसरा दिन मंगलवार को नहीं बढ़ा।राजधानी दिल्ली और मुंबई में भी तेलों के दाम उच्चतम स्तर पर है।दिल्ली के पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपये और डीजल 81.47 रुपये है। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये और डीजल की कीमत 88.60 रुपये है।

LIVE TV