पूर्व भाजपा सांसद ने कानपुर दंगा को बताया प्रायोजित, कहा-बंद कर देना चाहिए जुमे की नमाज

अयोध्या में भाजपा के पूर्व सांसद व कथा वाचक डॉ रामविलास दास वेदांती ने मुसलमानों के खिलाफ बयान दिया। वेदांती ने कहा कि कानपुर दंगा प्रायोजित था। मस्जिदों से आतंकवाद निकलता है इसलिए जुमे की नमाज को बंद कर देना चाहिए। जुमे की नमाज में मस्जिद से आतंकवादी निकलते हैं।

वेदांती ने कहा कि आतंकवादियों को रोकने का एक ही रास्ता है मस्जिदों में जो इमाम जुमे की नमाज कराते हैं उन पर प्रतिबंध लगाया जाए।उनके नेतृत्व में यह बवाल हो रहा है। मस्जिदों में इस प्रकार का काम नहीं होना चाहिए। जिन मस्जिदों से जुम्मे के दिन शुक्रवार के दिन पत्थरबाज निकलते हैं उन मस्जिदों को बंद कर देना चाहिए।

(इनपुट- महेंद्र त्रिपाठी)

LIVE TV