पूर्वानुमान हुआ सही साबित नैनीताल में हो रही जमकर बारिश, मौसम हुआ ठंडा !

रिपोर्ट – कान्ता पाल

नैनीताल : मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक साबित हुआ है | सरोवर नगरी नैनीताल में बीती रात से मौसम ने अचानक करवट बदलने से लगातार बारिश हो रही है |

बारिश के बाद शहर के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई | नैनीताल घूमने आए पर्यटक बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़े नजर आये |

लगातार हो रही बारिश से शहर के सभी नाले उफान में आ गए | जिससे नैनीताल की झील का जलस्तर में भी सुधार हुआ है | नैनीताल के आस-पास पहाड़ी इलाकों जैसे रामगढ, भवाली, मुक्तेश्वर में भी बारिश हो रही है |

 

नेपाल सरकार ने लगाया भारत के खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध, हो रहा लाखों का नुकसान !

 

इस बारिश ने जहाँ पर्यटकों की कपकपी बढ़ा दी है तो वहीं नैनीताल पहुंचे पर्यटक ठंडे मौसम का जमकर आनंद उठा रहे हैं | नैनीताल की शान नैनीझील के लिए बारिश खुशखबरी लेकर आई है |

 

LIVE TV