पति सैम ने की पूनम पांडे से मारपीट, सिर और चेहरे पर आई गंभीर चोटें, अस्पताल में हुईं भर्ती

एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पत्नि पूमन पांडे की शिकायत पर की गई है। पूमन ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। पूनम के सिर, आंख और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस का कहना है कि पूनम के कहने पर पति सैम के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब पूनम ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। इससे पहले पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने शादी के कुछ दिनों बाद ही सैम पर शोषण का आरोपा लगाया था। उस वक्त वह गोवा में थे। जहां गोवा कोर्ट ने सैम को सशर्त जमानत दी थी। वहीं पूनम ने पति की इन हरकतों के बाद शादी तोड़ने की बात कही थी। हालांकि बाद में दोनों में सुलह हो गया था और दोनों साथ रहने लगे थे। लेकिन फिर से दोनों के बीच मारपीट की खबरें आने लगी। बता दें कि पूनम के पति सैम फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने बेफिक्रा जैसे गानों का निर्देशन भी किया।

LIVE TV