पुल बनवावे के लिए किसानों ने गंगा में उतर कर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट- महेंद्र सिंह

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने आज गंगा में उतर कर पुल बनवाने के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस इलाके के किसान नाव से गंगा पार करके रोजाना बालावाली और रावली क्षेत्र में जाकर जानवरों के लिए चारा और किसानी का काम करता है।

बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ जाने से हर साल नाव हादसे में कई ग्रामीणों की जान जाती रही है।इसी को लेकर आज ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गंगा के पानी में उतर कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने किसानों से बातचीत कर उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामले को रखने की बात कही है।

किसान रोजाना खेती करने के लिए गंगा पार करके रावली और बालावाली गंगा खादर इलाके में जान जोखिम में डाल कर पशुओं के लिए चारा लेने और खेती करने जाते हैं।काफी समय से बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की नाव डूबने के कारण मौत होती रहती है।

पिछले साल पशुओ का चारा लेकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी नाव बीच गंगा में डूब गई थी। जिसमें की तकरीबन 9 लोगों की मौत हो गई थी। बाकी लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया था।

बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन पार्टी के लोगों ने आज गंगा में उतर कर जिला प्रशासन से पुल बनवाने की मांग की है। उधर जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि किसानों से बातचीत की गई है और इनकी समस्या को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।

LIVE TV