पुलिस ने घर में घुसकर औरतों-बच्चों को पीटा और घर में लगा दी आग, प्रियंका गांधी को महिलाओं ने सुनाई आपबीती

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के बसवार गांव पहुंची। जहां उन्हे मछुआरा समाज की महिलाओं ने रो-रोकर सुनाई अपनी आपबीती। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घर में घुसकर औरतों और बच्चों को भी बेरहमी से पीटा। घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। महिलाओ ने पुलिस उत्पीड़न की सारी दास्ता प्रियंका गांधी को सुनाई।

प्रियंका गांधी ने प्रशासन के द्वारा की गई ज्यादती के बारे में लोगों से पूछा तो महिलाएं फफक पड़ीं। मछुआरों ने पुलिस के द्वारा तोड़े गए उनके नावों को भी प्रियंका गांधी को दिखाया। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधायक अराधना मोना आदि मौजूद हैं।

प्रियंका गांधी ने पुलिस के बर्रबरता की निंदा करते हुए सरकार से नाविकों के लिए मुआवजे की मांग की। उन्होंने मछुआरों को आश्वासन दिया कि वह और कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी हैं और वो अंत तक उनकी लड़ाई लड़ेंगे। करीब एक घंटे के दौरे के बाद प्रियंका वापस लौट गईं। प्रियंका गांधी ने मछुआरों के साथ जमीन पर ही बैठकर उनकी बात सुनी।

LIVE TV