पुरुषों के लिए पावर हाउस का काम करता है ये आहार, सर्दियों में दिखता है जबरदस्त फायदा

जब सर्दियों की बात आती है तो विशिष्ट रूप से स्वादिष्ट और गहरे रंग के ड्राई-फ्रूट्स का ख्याल आता है। यहां हम छुहारे की बात कर रहे हैं, जो सर्दियों के महीनों में सभी की जरूरत है। छुहारे कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि छुहारे को सूखा खजूर भी कहा जाता है। यह खजूर का दूसरा रूप है। जब खजूर सूख जाता है तो इसकी स्किन सिकुड़ जाती है तब इसे छुहारा कहा जाता है। इनका उपयोग भारतीय घरों में त्योहारों के दौरान धार्मिक उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा, ये एनर्जी का उत्‍कृष्‍ट स्‍त्रोत है। यह विटामिन और खनिजों का एक पावरहाउस हैं जो आपको अच्छे स्वास्थ्य को पुनः प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।

Power House for Men

विशेषज्ञों की मानें तो “सूखे खजूर ताजे खजूर की तुलना में कम नमी वाले होते हैं। इन्‍हें ज्‍यादा समय तक आप रख सकते हैं। खजूर की तुलना में छोहारे में कैलोरी काफी अधिक होता है, जिन पुरुषों में किसी भी तरह की कमजोरी है या दुबले पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो उनके लिए छुहारे का सेवन अत्‍यधिक फायदेमंद हो सकता है। छुहारे फाइबर और प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। कैल्शियम और विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत है। छुहारे को दूध में पका के खाने से कम समय में ज्‍यादा फायदा मिलता है।

कैसे करें सेवन

दूध और छुहारे को आप एक साथ ले सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक ग्‍लास दूध (250 एमएल) में 3 छुहारे तोड़कर डाल दें। जब दूध अच्‍छी तरह से ऊबल जाए और छुहारे नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। जब दूध थोड़ा ठंडा हो जाए तो सोने से पहले इसे पी सकते हैं। इससे आपको कई स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिलेंगे।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने कर दिया ऐसा ऐलान, बीजेपी-टीएमसी की उड़ गई नींदें

छुहारे और दूध का लाभ

ह्रदय के लिए है लाभकारी

छुहारे में वसा कम होती है और इसमें कोलेस्ट्रॉल न के बराबर होता है। इसके अलावा, वे हमारे रक्तप्रवाह में कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन या खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए जाने जाते हैं। इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है और पोटेशियम ज्‍यादा होता है जो उन्हें रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए फायदेमंद बनाता है। इससे हमारे शरीर की ह्रदय संबंधी बीमारियों से रक्षा होती है।

पाचन तंत्र को करता है दुरूस्‍त

सूखे खजूर में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो चयापचय को उत्तेजित करते हैं जो आगे वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा, वे घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरे होते हैं, जो पाचन रस के स्राव को बढ़ाने और खाद्य पदार्थों के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं। हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि वे रोजाना 2-3 से अधिक सूखे खजूर न लें, यह देखते हुए कि वे कैलोरी में उच्च हैं। गर्म दूध के साथ इसके सेवन सुबह पेट साफ होने में दिक्‍कत नहीं होती है।

सिडनी टेस्ट : आस्ट्रेलिया के स्टम्प्स तक 24 रन

हड्डियों को मजबूत करता है

छुहारा कैल्शियम से समृद्ध होता है। इसके अलावा दूध में भी प्रचुर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इनके सेवन से ह‍ड्डियां मजबूत होती है। साथ ही अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम हो जाता है। बोन डेंसिटी को बढ़ाते हैं।

कमजोरी दूर करे

दूध और छोहारे के रोजाना सेवन से शरीर की समस्‍त कमजोरी दूर हो जाती है। सर्दियों में इसके नियमित सेवन से शरीर में रक्‍त की कमी दूर होती है। मसल्‍स को मजबूती मिलती है। साथ पुरुषों में शुक्राणुओं की कमी दूर होती है। यह दुबले पतले पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद आहार है।

LIVE TV