इंदौर में रीति-रिवाज से कराई गई पुरुषों की शादी

पुरुषों की शादीइंदौर। भारत में संमलैंगिकता को मंजूरी नहीं मिली है। यह अपराध की श्रेणी में शामिल है। लेकिन देश के बड़े राज्य मध्य प्रदेश में 2 पुरुषों की शादी करा दी गई। वो भी सबकी मंजूरी से। दोनों पुरुषों की शादी पूरे रीति-रिवाज से संपन्न कराई गई। यह खबर हर जगह चर्चा का विषय बनी है। बता दें कि इनकी शादी प्रतीकात्मक तौर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कराई गई।

पुरुषों की शादी बनी चर्चा का विषय

मध्य प्रदेश के इंदौर में बारिश और अच्छी फसल के लिए मूसाखेड़ी में प्रतीकात्मक तौर पर 2 पुरुषों की शादी कराई गई। शादी प्रदेश में अच्छी वर्षा और फसल के उद्देश्य से कराई गई। दोनों पुरुषों की शादी पूरे रीति-रिवाज से संपन्न कराई गई।

यह भी पढ़ें : ‘प्रभु’ की छांव तले नहीं जरूरी होगा आधार

हालांकि, कोई भी शख्स यह दावा नहीं कर सकता है कि इस शादी के बाद क्षेत्र में अच्छी फसल होगी। लोगों के लिए राहत की बात यह जरूर रही कि शादी के दौरान ही बारिश हुई और इलाके के लोग इसे अच्छा संकेत मान रहे हैं।

शादी पूरे पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से की गई। इसमें ढोल और बाजे-गाजे के साथ बाराती शामिल हुए। लोगों ने इस शादी में बॉलिवुड गानों पर जमकर नाच-गाना भी किया। दूर से देखने पर यह कोई आम शादी की ही तरह थी, लेकिन शादी में सिर्फ 2 दूल्हे ही थे कोई दुल्हन नहीं।

शादी के आयोजक रमेश सिंह तोमर ने कहा, ‘इंद्रदेव को खुश करने के लिए इस विवाह का आयोजन किया गया है।’ शादी में दोनों दूल्हे सकाराम और राकेश मजदूरी का काम करते हैं।

LIVE TV