पुडुचेरी: आज रात 10 बजे से 4 दिनों के लिए लगेगा लॉकडाउन, बढ़ते कोरोना मामलों के बीच बड़ा फैसला

कोरोना महामारी लगातार अपने पैर पसारती जा रही है। अब लोगों के अंदर इस संक्रमण का खौफ बढ़ता जा रहा है। वहीं लोगों की नजर सरकार के फैसलों पर बनी हुई है। इसी बीच केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुडुचेरी में आज यानी 23 अप्रैल शुक्रवार से रात 10 बजे से सोमवार 26 अप्रैल की सुबाह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व पुडुचेरी में रात्रि कर्फ्यू लगू था। जिसके बाद बीते दिन उपराज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन ने यहां चार दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश लागू किए। फिलहाल 4 दिनों के लिए ही लॉकडाउन लगाया गया है लेकिन हालात के अनुसार इस अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है। आपको यह भी बता दें कि यहां जरूरी स्वास्थय सेवाओं को छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त लोगों की आवाजाही पर पूर्व रूप से रोक लगाई गई है।

LIVE TV