रिसर्च में हुआ खुलासा ! पीरियड्स में दर्द होने के बावजूद महिलाएं नहीं लेती हैं ऑफिस से छुट्टियां…

महिलाओं को हमेशा पीरियड्स में दर्द सहती हैं और लगातार अपना काम पूरा करती हैं। वहीं कुछ महिलाएं को ये समस्या ज्यादा हो जाती हैं। देखा जाये तो उनके लिए बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो जाता हैं। वहीं इस समस्या पर किए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पीरियड्स के दर्द की वजह से उन्हें साल में औसतन 9 प्रोडक्टिव दिन गंवाने पड़ते हैं।

पीरियड्स में दर्द

बतादें की महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म के समय तकलीफ की समस्या तो होती ही है। लेकिन कुछ महिलाएं को ये समस्या इतनी ज्यादा हो जाती है कि उनके लिए बिस्तर से उठना भी मुश्किल हो जाता है।

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित शोध में यह बात सामने आई है। जहां इस शोध में 32748 महिलाओं को शामिल किया गया था और उनसे मासिक चक्र से जुड़े सवाल पूछे गए। इन सवालों में ये सारे सवाल कि पीरियड्स कितने दिन चलते हैं, गंभीर लक्षण क्या है, क्या इसकी वजह से उन्होंने ऑफिस से छुट्टी ली हैं।

दरअसल सभी महिलाओं ने माना कि अपनी खराब स्थिति की वजह से भी उन्होंने कभी ऑफिस से छुट्टी नहीं ली। इन 26438 महिलाओं ने कहा कि तबियत खराब होने के बाद भी वे ऑफिस जाती हैं। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि पीरियड्स की तकलीफ में भी ऑफिस गई महिलाओं के काम की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है। शोधकर्ताओँ के अनुसार काम के संबंध में ये गिरावट औसतन 33 प्रतिशत दर्ज की गई जो कि औसतन 9 दिन की कमी बराबर है।

डेयरी संचालक ने निकाला कैंडल मार्च,पिछले 5 दिनों से जारी है अनशन  

पीरियड्स में तकलीफ की वजह से केवल तीन प्रतिशत महिलाएं ऑफिस से छुट्टी लेती हैं। जिसमें से ज्यादातर 21 साल या उससे कम उम्र की लड़कियां थी। शोधकर्ताओं ने पता लगाया कि 4514 महिलाएं मासिक धर्म की तकलीफों की वजह से छुट्टियां लेती हैं। उन्होंने माना कि इस समय काम करने से अच्छा है कि वो अवकाश लें लें।

LIVE TV