पीएम मोदी के आगमन से पहले सपाइयों ने काटा अर्जुन बांध का फीता, पुलिस ने हिरासत में लिया

उत्तर प्रदेश के महोबा में अर्जुन बांध पर पीएम मोदी से पहले सपा नेताओं ने फीता काट दिया। इसकी भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सपाइयों को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर सभी को कोतवाली में बैठाया गया। प्रधानमंत्री आज महोबा के पुलिस लाइन ग्राउंड में यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस दौरान पीएम बुंदेलों के लिए सौगात का पिटारा खोलेंगे। अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

शुक्रवार को पीएम पुलिस लाइन ग्राउंड में दोपहर 2.35 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद 3.45 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद वह 3.55 बजे पुनः पुलिस लाइन पहुंचेंगे और शाम 4 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे। अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण से बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर, बांदा के 168 गांव के 1,49,755 किसान लाभान्वित होंगे।

LIVE TV