पहली बार मोदी की इस विधायक पर बॉलीवुड डायरेक्टर ने की ‘मन की बात’
मुंबई। पिछले कई दिनों से पीएम मोदी की विधायक अंगूरलता डेका की चर्चा जोरों से हो रही है। असम में भाजपा की टिकट पर जीत हासिल करने वाली विधायक अंगूरलता डेका की खूबसूरती के चर्चे चारों ओर मशहूर हो रहे हैं। अंगूरलता को लेकर कई लोग अपनी राय भी व्यक्त कर रहे हैं।
पीएम मोदी की विधायक
विधायक अंगूरलता की खूबसूरती के चर्चे अब बॉलीवुड तक पहुंच गए हैं। फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा विधायक अंगूरलता से सबसे ज्यादा प्रभावित दिख रहे हैं। विधायक को लेकर आज राम गोपाल वर्मा ने कुछ ट्वीट भी किए। उन्होंने अंगूरलता की फोटो के साथ किए अपने ट्वीट में कहा कि अच्छे दिन आ गए।
राम गोपाल वर्मा ने अंगूरलता डेका की दो हॉट फोटोज भी शेयर कीं। विधायक की फोटोज के साथ वर्मा ने लिखा कि यदि विधायक ऐसी दिख सकती हैं तो अच्छे दिन आ गए हैं। थैंक्यू अंगूरलताजी, थैंक्यू मोदीजी। पहली बार मुझे राजनीति से प्रेम हुआ है।
इसके बाद एक और ट्वीट में रामू ने कहा कि प्रगति का मतलब है हर क्षेत्र में आगे बढ़ना और यही वास्तव में अच्छे दिन हैं। इस ट्वीट में रामू ने पीएम मोदी के साथ अंगूरलता डेका की फोटो शेयर की है।
आपको बता दें कि अंगूरलता डेका फिल्म एक्ट्रेस भी हैं। डेका कई बंगाली और असमिया फिल्मों में काम कर चुकी हैं। डेका ने असमिया फिल्मों के एक्टर आकाशदीप से शादी की। विधायक डेका ने कांग्रेस के गौतम बोरा को 6,000 से ज्यादा वोटों से हराया। जिस सीट से अंगूरलता ने जीत हासिल की वहां मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा बताई जाती है।