पीएम का देश को संदेश : व्यर्थ नहीं जाएगा सैनिकों का बलिदान, भारत उकसाने पर हर हाल में जवाब देगा

एलएसी पर भारत सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश को संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने शहीद हुए सैनिकों के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि
संप्रभुता से कभी भी समझौता नहीं।
भारत जवाब देने में सक्षम।
जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
भारत उकसाने पर हर हाल में जवाब देगा।
हमारे सैनिक मारते मारते मरे हैं।

आपको बता दें कि गलवान घाटी में भारतीय जवानों के शहीद होने के लेकर पूरे देश की जनता में रोष व्याप्त है। इसी मुद्दे पर पीएम मोदी ने बोलते हुए बुधवार को जनता से कहा कि मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हमारे लिए भारत की अखंडता औऱ संप्रभता सर्वोच्च है। इसकी रक्षा करने से हमें कोई भी नहीं रोक सकता है। भारत शांति का पक्षधर है लेकिन उकसाने पर वह हर हाल में मूकाल जवाब देने में सक्षम है।

LIVE TV