पालतू अजगर के साथ बेड शेयर करती थी महिला, डॉक्टर के पास पहुंची तो हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पालतू अजगरबहुत से लोग जानवरों को पालने का शौक रखते हैं। लेकिन जब कोई सांप या अजगर को पाले और उसके साथ रोज सोता भी हो। तो ये ख्याल आते ही शरीर में रोंते से खड़े हो जाते है। फेसबुक पर कुछ समय पहले ऐसा एक किस्सा काफी वायरल हुआ। जहां एक महिला अपने पालतू अजगर के साथ रोज रात में सोया करती थीं। जिसने ने भी ये जाना वो भी सोच में पड़ गया कि क्या कोई ऐसा भी कर सकता हैं? लेकिन हम यहाँ अजगर के साथ उस महिला की वायरल किस्से की बाद नहीं कर रहे। हम बाद कर रहे उस महिला और अजगर के बीच हुए बेहद चौंकाने वाले खुलासे की।

यह भी पढ़ें:-मछलियों ने हाईवे पर मचाया तांडव, घंटो लगा रहा जाम

दरअसल सात फुट के इस अजगर ने एक दिन अचानक खाना-पीना छोड़ दिया। जब इस बात का पता महिला को चला तो वह उसे जानवरों के डॉक्टर के पास ले गई। तब उन्होंने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया।

डॉक्टर ने महिला से पूछा,  क्या अजगर हर रात आपके साथ सोता है?  महिला ने जवाब दिया हां वो मेरे साथ ही सोता हैं,  डॉक्टर ने एक सवाल फिर पूछा,  क्या ये आपसे लिपट कर अपना पूरा शरीर स्ट्रेच करता है?’ इसका जवाब भी उसने हां ही दिया. इसके बाद डॉक्टर ने जो बताया, वो किसी को चौंका सकता है।

डॉक्टर ने कहा कि अजगर ने खाना पीना इसलिए छोड़ दिया है क्योंकि उसको अपना दूसरा खाना मिल गया है, और वह उसे खाने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें:-कोबरा से भी ज्यादा जहरीला है ये पेड़, कभी न भटके आस-पास  

उन्होंने महिला को बताया कि उसका पालतू जानवर उससे इसलिए नहीं लिपटता क्योंकि वह उसे प्यार करता है बल्कि अजगर तो इसलिए उससे लिपटता और स्ट्रेच करता है ताकि वह इसका अंदाजा लगा सके कि उसकी खुद की लंबाई कितनी हुई है, और वह उसे पूरा निगल जाए।

डॉक्टर ने यह चौकाने वाला वाकया महिला को साफ-साफ बताया कि अजगर अब अपने मालकिन को ही खाने का प्लानिंग में है।

LIVE TV