अब पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने उगला जहर, कहा- चाहे जो कर लो लेकिन हम नहीं मानेंगे

पाकिस्तान के राष्ट्रपतिइस्लामाबाद| भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलूचिस्तान वाले बयान से घबराए पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने अब भारत को आँख दिखाई है| उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान जम्मू एवं कश्मीर का मुद्दा और कश्मीरियों के खिलाफ ‘भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों को’ अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर उजागर करता रहेगा।

यह भी पढ़ें : मोदी ने किया कुछ ऐसा कि पाकिस्तान और चीन को लंदन झेलनी पड़ी बेइज्ज़ती

हुसैन ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नवनिर्वाचितराष्ट्रपति मोहम्मद मसूद खान को आश्वासन दिया कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार आत्मनिर्णय के अधिकार को हासिल करने के उनके संघर्ष के साथ खड़ा रहेगा।

हुसैन ने उम्मीद जताई कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति अपने विस्तृत अनुभव और योग्यता को कश्मीर मुद्दे को उजागर करने के अलावा जनता की सेवा में लगाएंगे।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान का डूबना तय, चीन बनेगा वजह

गौर हो कि ममनून हुसैन का यह बयाब ऐसे समय आया है जब बलूचिस्तान का मुद्द अब पूरी दुनिया में जोर पकड़ता जा रहा है| दुनियाभर में फैले बलूच लोग पाकिस्तान और चीन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं| इस मामले को लेकर लंदन में बलूच और सिंधी समाज के लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन भी किया है|

सिंधी और बलूच लोगों ने लंदन में चीनी दूतावास के खिलाफ जमा होकर प्रदर्शन किया है| इन लोगों ने बलूचिस्तान में बन रहे चीन और पाक एकोनोमिक कोरिडोर पर अपना विरोध जताया है| इस प्रदर्शन में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ ये बताती है कि ये लोग पीएम मोदी का नेतृत्व चाहते हैं। बलूच लोगों को मोदी में ही अपना मसीहा नजर आ रहा है|

LIVE TV