मोदी ने किया कुछ ऐसा कि पाकिस्तान और चीन को लंदन में झेलनी पड़ी बेइज्ज़ती

 

पाकिस्तान और चीननई दिल्ली| बलूचिस्तान मसले पर पाकिस्तान और चीन की परेशानी बढ़ती जा रही है| बलूचिस्तान का मुद्द अब पूरी दुनिया में जोर पकड़ता जा रहा है| दुनियाभर में फैले बलूच लोग पाकिस्तान और चीन के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं| इस मामले को लेकर लंदन में बलूच और सिंधी समाज के लोगों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है|

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान का डूबना तय, चीन बनेगा वजह

सिंधी और बलूच लोगों ने लंदन में चीनी दूतावास के खिलाफ जमा होकर प्रदर्शन किया है| इन लोगों ने बलूचिस्तान में बन रहे चीन और पाक एकोनोमिक कोरिडोर पर अपना विरोध जताया है| इस प्रदर्शन में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ ये बताती है कि ये लोग पीएम मोदी का नेतृत्व चाहते हैं। बलूच लोगों को मोदी में ही अपना मसीहा नजर आ रहा है|

यह भी पढ़ें : बलोच नेता के बदले सुर, अब पीएम मोदी को दिखा दी आंख

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हाथों में ‘बलूचिस्तान पर कब्जा करने वालों की मदद बंद करो’ के नारे वाले बैनर लिए हुए थे| ये लोग पीएम मोदी से मदद मांगते हुए ‘पीएम मोदी फॉर बलूचिस्तान, के नारे लगा रहे थे| इन लोगों ने ‘कदम बढ़ाओ मोदीजी, हम तुम्हारे साथ हैं’ का नारा भी लगाया।

लंदन में अपने दूतावास के सामने इस तरह के नारे लगते देख कर चीन के होश उड़ गए हैं| बलूच लोगों का कहना है कि पाकिस्तान ने उन पर जबरदस्ती कब्जा किया हुआ है और चीन इस मामले में पाकिस्तान का साथ दे रहा है| यह बर्दाश्त के बाहर है|

LIVE TV