पाकिस्तानी हैं भारतीय थाली के दिवाने, लेकिन भारतीयों को शर्मसार कर रही यह चीज

पाकिस्तानी है भारतीय थाली के दिवाने, लेकिन भारतीयों को शर्मसार कर रही यह चीज
बात जब स्पेशल खाने की हो तो शायद ही कोई हो जो पीछे हट जाए। कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया लॉकडाउन में घर में कैद रहने को मजबूर थी उस दौरान भी लोगों ने यूट्यूब पर खाने के खूब वीडियोज देखे, सीखे और गूगल तक पर सर्च किए। गूगल की एक नई रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि दुनिया का सबसे पसंदीदा फूड पिज्जा है। हालांकि इस रिपोर्ट में एक चौंकाने वाले चीज भी सामने आई है। यह चौंकाने वाली चीज भारतीयों से संबंधित है।

पिज्जा को लेकर सामने आई यह रिपोर्ट, 44 देशों में दिखा दमखम

गूगल सर्च की आई नई रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 44 देश पिज्जा के दीवाने हैं। गूगल की यह रिपोर्ट 100 देशों के यूजर्स की सर्च पर आधारित है। वहीं इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद ही यह पता चलता है कि लोगों 44 देशों के लोगों की खाने में पहली पसंद पिज्जा है। साल 2020 में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक के ज्यादातर लोगों ने पिज्जा को गूगल पर सर्च किया। बात अगर पिज्जा के दीवाने देशों की हो तो इसमें भारत, यूएई, सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, स्विटरलैंड, पोलैंड, इंडोनेशिया और इटली जैसे देश शामिल हैं।

दूसरे नंबर पर चाईनीज फूड का जलवा बरकरार

गूगल पर चाइनीज फूड के दीवाने पिज्जा के बाद दूसरे नंबर हैं। अधिकतर लोग पिज्जा के बाद दूसरे नंबर पर चाइनीज को पसंदीदा फूड के तौर पर खोजते हैं। भले ही अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से व्यापारिक युद्ध चल रहा हो लेकिन चाईनीज पसंद करने वाले लोगों की अमेरिका में कमी नहीं है। अमेरिका के साथ ही आयरलैंड, हंगरी, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

तीसरे नंबर पर सुशी

पिज्जा और चाइनीज के बाद तीसरे नंबर पर सुशी पसंद करने वाले लोगों की संख्या अधिक है। यह 10 देशों में सबसे अधिक खाया गया। इन 10 देशों में जापान, ब्राजील, यूक्रेन, स्वीडन, रोमानिया आदि का नाम शामिल है। सुशी एक जापानी भोजन है जिसमें पके चावल और अन्य सामग्री के साथ समुद्री खाद्य पदार्थ शामिल किये जाते हैं।

चौथे नंबर पर है भारतीय थाली

दुनिया का चौथा पसंदीदा फूड भारतीय थाली है। बात अगर 2020 की हो तो इस दौरान पड़ोसी मुल्क ने सबसे ज्यादा भारतीय थाली ऑर्डर किए। पाकिस्तान के अलावा इजरायल, नीदरलैंड्स और अरूबा जैसे देशों में भी भारतीय थाली के दिवानों की संख्या कम नहीं है।

भारतीयों को नहीं पसंद अपनी थाली

गूगल की ही सर्च रिपोर्ट में एक बात यह भी निकलकर सामने आई है जो डिश जहां की है उसे वहां के लोग ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि भारत को लेकर चौंकाने वाली चीज यह है कि भारतीयों की पहली पसंद थाली नहीं पिज्जा है। इटली वालों ने अपने पिज्जा को सबसे ज्यादा सर्च किया, जापानियों ने सुशी को पसंद किया लेकिन भारतीयों ने अपनी थाली को सर्च नहीं किया।

LIVE TV