पाकिस्तानी व्यक्ति का दावा, न सिर्फ हिन्दू लड़की ने इस्लाम अपनाया बल्कि उससे शादी की…

इस्लामाबाद। हाल ही में एक खबर आई थी कि सिंध प्रांत से चार हथियार बंद लोगों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। इस पर एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने दावा किया उसने इस्लाम कबूल कर लिया है और उससे शादी कर ली है।

बता दें कि इस मामले के एक एक दिन पहले ही प्रांतीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री हरि राम किशोर लाल ने ये निर्देश जारी किया था कि लड़की को सुरक्षित उसके परिवारीजनों को सौपी जाए।

उस लड़की के पिता ने इस बात कि शिकायत की है कि 17 मार्च को उनकी 14 साल की बेटी को बादिन जिले में स्थित उनके घर से चार हथियारबंद लोगों ने अगवा कर लिया है। इसके बाद मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चार में तीन हथियारबंद लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।

डॉन की खबर के मुताबिक, एक व्यक्ति ने दावा किया है कि लड़की अब उसकी पत्नी है और उसने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया है।

खबर के मुताबिक, व्यक्ति ने पत्रकारों को दस्तावेज भेजे हैं जिसमें दावा किया गया है कि समराव शहर में उसके मदरसे में 17 मार्च को पीर जान आगा खान सरहांदी ने लड़की को इस्लाम स्वीकार कराया जिसके बाद उसने लड़की से शादी कर ली।

घर में बने ये मसाला बिस्‍किट बढ़ाएंगे चाय की चुस्‍की का मजा

खबर में कहा गया है कि उमरकोट जिले के रहने वाले व्यक्ति ने लड़की के पिता के इस दावे को भी खारिज किया कि वह नाबालिग है। उसने कहा कि लड़की की उम्र 19 साल है।

गौरतलब है कि यह घटना सिंध के घोटकी जिले में दो हिन्दू नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उनका जबरन धर्मांतरण कराने को लेकर राष्ट्र व्यापी रोष के बीच हुई है।

LIVE TV