तमिलनाडु में मादक पदार्थ बेचने की कोशिश करता पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

पाकिस्तानी नागरिकचेन्नई। भारत में अवैध रूप से दाखिल हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को मादक पदार्थ बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसे तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले से गिरफ्तार किया गया। रामनाथपुरम जिले के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मोहम्मद यूनुस एक पाकिस्तानी नागरिक है। वह श्रीलंका के इरवाडी से एक नाव से अवैध रूप से आया था।”

इराकी विदेश मंत्री भारतीय दौरे के लिए रवाना, लापता भारतियों पर करेंगे चर्चा

अधिकारी ने कहा कि यह एक लॉज में ठहरा और लोगों को ब्राउन सुगर बेचने की कोशिश में लगा था। इसके बारे में एक गुप्त सूचना मिली और इसे गिरफ्तार किया गया।

आरटीआई में खुलासा : कलेक्टर ने कबूली किसी और का वोट भाजपा को जाने की बात

पुलिस ने कहा कि यूनुस को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास पासपोर्ट व जरूरी कागजात नहीं है।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में दो स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

LIVE TV