पहले ब्लैकमेल कर वसूले 2.50 लाख रुपए, नहीं पूरी हुई 25 लाख की डिमांड तो वायरल किया वीडियो

कानपुर: नौबस्ता स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक से 25 लाख रुपए नहीं मिलने पर पूर्व कर्मचारी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दिया गया। मामले की जानकारी पीड़ित को होने पर उसने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि पूर्व कर्मचारी के द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था।

अस्पताल संचालक के द्वारा बताया गया कि हंसपुरम निवासी पूर्व कर्मचारी साल 2018 से उसके अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखता था। हालांकि हिसाब में हेराफेरी करने पर और चोरी करने पर उसे चेतावनी दी गई। इस बीच उसने कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरे का पासवर्ड चेंज कर निजी वीडियो निकालकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने जनवरी 2018 से लेकर मार्च 2023 तक 2.50 लाख रुपए वसूल किए। इस बीच 23 मार्च को आशीष ने उसे समझाने का प्रयास बी किया लेकिन वह नहीं माना। इसके चलते कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद आरोपी ने 25 लाख रुपए की मांग की। यह पैसे नहीं मिलने पर उसे वीडियो पीड़ित के परिजन को भेज दिए और सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया।

LIVE TV