हॉलीवुड फिल्म से वियतनाम को है पर्यटन बढ़ने की उम्मीद

पर्यटन स्थलोंहनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई के एक सिनेमाघर में रविवार दोपहर फिल्म ‘कोंग : स्कल आइलैंड’ के लिए लोगों की लंबी कतार नजर आई। हर उम्र के दर्शक उत्सुकता से कतार में खड़े टिकट खरीदने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। फिल्म को लेकर उनका उत्साह केवल इस कारण नहीं था कि यह एक हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर है, बल्कि इसलिए भी था क्योंकि फिल्म की शूटिंग वियतनाम में की गई थी और इसमें उत्तरी निन्ह बिन्ह, क्वोंग निन्ह और मध्य क्वोंग बिन्ह प्रांतों के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के दृश्य हैं।

‘कोंग : स्कल आइलैंड’ को क्वोंग निन्ह में स्थित यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हा लोंग खाड़ी, टाम कोक-वान लोंग नेचुरल रिजर्व, निन्ह बिन्ह स्थित ट्रांग अन कॉम्पलेक्स समेत कई ऐतिहासिक स्थलों पर फिल्माया गया है।

देश के पर्यटन मंत्रालय को ‘कोंग : स्कल आइलैंड’ से वियतनाम के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर देश के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्री ग्युयेन गोक थियेन ने पिछले शुक्रवार फिल्म के निर्देशक जोर्डन वोग्ट रॉबर्ट्स को वियतनाम का नया आधिकारिक पर्यटन एम्बेसेडर नियुक्त किया था।

स्थानीय मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में निर्देशक वोग्ट रॉबर्ट्स ने उम्मीद जताई की फिल्म बड़ी संख्या में लोगों को वियतनाम की यात्रा के लिए प्रोत्साहित करेगी।

उन्होंने कहा, “इस देश को पर्दे पर लाना और दुनिया को इसकी खूबसूरती से रूबरू कराना मेरा मिशन था।”

LIVE TV