पर्यटकों को लखनऊ दर्शन कराएंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें, जून के पहले हफ्ते से होगा संचालन !

रिपोर्टर — नीरज श्रीवास्तव

लखनऊ : राजधानी लखनऊवासियों के लिए एक बड़ी अच्छी ख़बर है | अब पर्यटक इलेक्ट्रिक एसी सिटी बस से यहां भ्रमण कर पाएंगे | इसके लिए लखनऊ दर्शन स्पेशल सिटी बसों का संचालन होगा |

खास ये है कि पर्यटकों के साथ इन बसों में आम यात्री भी सफर कर पाएंगे | लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी जून के पहले हफ्ते से 10 इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसों का संचालन करने जा रही है |

सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंध निदेशक आरिफ सकलेन के मुताबिक 10 सिटी बसों का संचालन शुरू हो चुका है | जिसमें यात्री आलमबाग बस टर्मिनल से गोमतीनगर के बीच सफर कर रहे हैं |

 

नकली पुलिस ने राजधानी में मचाया आतंक, जमकर कर रही लूटपाट, असली पुलिस पकड़ने में अब भी नाकाम !

 

सिटी ट्रांसपोर्ट प्रबंधक ने लाइव टुडे से बात करते हुए बताया की  कंपनी अब 14 सिटी बसें लखनऊ दर्शन के नाम से रूट नंबर ई-3 पर चलाने जा रही है |

ये सिटी बसें दुबग्गा से चलकर बालागंज, तहसीनगंज, कोनेश्वर, बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद, डालीगंज, रेजीडेंसी, ग्लोब पार्क, मोती महल, सहरागंज, सिकंदरबाग, अमर उजाला, बालू अड्डा, अंबेडकर पार्क चौराहा होते हुए जनेश्वर मिश्र पार्क तक जायेंगी | इसी रूट से लखनऊ दर्शन कर सिटी बसें वापस भी आएगी |

 

LIVE TV