
रिपोर्ट – उमेश मिश्रा
लखनऊ : नकली पुलिस ने राजधानी की असली पुलिस की नाक में दम कर दिया है | यह गिरोह पिछले पाँच माह में सौ से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है |
महिलाएँ इस गिरोह की सॉफ्ट टारगेट हैं | वहीं राजधानी में असली पुलिस नकली पुलिस वालों को नहीं पकड़ पा रही है | पुलिस के भेस में बदमाश दिनदहाड़े महिलाओं के जेवरात उतरवा ले रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है |
पुलिस की इस लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है | ताबड़तोड़ हो रही वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है | पिछले पांच माह में करीब सौ से अधिक महिलाओं के जेवरात लेकर बदमाश फरार हो चुके हैं |
खाकी वर्दी पहने इन टप्पेबाजों के बारे में पुलिस के पास कोई ठोस जानकारी नहीं है | यही नहीं अभी तक राजधानी पुलिस ने इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने का कोई प्लान भी नहीं बनाया है |
यही कारण है कि इन के हौसले बुलंद हैं और लगभग हर दिन इस तरह की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं | महिलाओं को निशाना बनाने वाले टप्पेबाज गिरोह में काम कर रहे ,वे क्षेत्र बदल-बदलकर घटनाओं को अंजाम देते हैं |
मकान में हुआ संदिग्ध विस्फोट, 16 वर्षीय बालिका की हुई मौत !
खासकर एकांत स्थान पर महिलाओं को रोकते और उन्हें झांसे में लेने के लिए अपने ही साथियों से चेकिंग कराने का नाटक करते हैं | इन घटनाओं से पुलिस के सुबह के समय गश्त करने के दावे फेल साबित हो रहे हैं |
लगातार हो रही वारदातों के बावजूद पुलिस इन नकली पुलिस के गिरोहों पर शिकंजा कसने को लेकर अभी तक कोई रणनीति नहीं बना सकी है | वह मामलों को दर्ज कर शांत बैठ जाती है और पीड़ित थानों के चक्कर लगाते रहते हैं |
शातिर बदमाश बातचीत करने में बेहद माहिर होते हैं वह खाकी वर्दी का रौब दिखाकर महिलाओं के जेवरात उतरवाते हैं और फिर उसे बड़ी चालाकी से बदल देते हैं फिर तो की आनाकानी करने पर वह उन्हें जेल भेजने तक की धमकी भी देते हैं | यही वजह है कि महिलाएं झांसे में आकर कीमती जेवर उतार कर दे देती हैं |
कुछ दिनों पहले बीती घटनाओ का विवरण:
जानकीपुरम सेक्टर एच में सविता सिंह के जेवरात लेकर भागे बदमाश |
डालीगंज निवासी प्रेम कुमारी को झांसे में लेकर गहने ले गए |
तेलीबाग पुलिस चौकी के पास सुनीता कौल के जेवर उतरवा लिए |
शीतल खेड़ा निवासी मैको की पत्नी रानी से जेवर और नगदी ले गए बदमाश |