खूबसूरत नहीं डरावना है अनुष्‍का की ‘परी’ का फर्स्ट लुक

परी का पोस्टरमुंबई। अनुष्का  शर्मा की अपकमिंग फिल्मा परी का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ है। फर्स्ट लुक के साथ ही फिल्म में अनुष्का की पहली झलक भी देखने को मिली है। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर परी का पोस्टर शेयर किया है।

परी का पोस्टर फिल्म के नाम से काफी अलग है। परी नाम सुनते ही जहन में जो छाया बनती है पोस्टर उसके बिल्‍कुल विपरीत है। फिलम के पोस्टेर में अनुष्का किसी परी की तरह नजर नहीं आ रही हैं। वह डरावनी और पीडि़त लग रही हैं।

यह भी पढें: कंगना के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस का संदिग्ध हालत में मिला शव

अलग अंदाज में नजर आ रही अनुष्का  एक बार फिर अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली हैं। उम्मीद से अलग होने के बावजूद लोगों को परी का पोस्टिर काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्टर के जरिए बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

यह भी पढें: ‘इस प्यार को क्या नाम दूं-3’ के नए प्रोमो से सामने आई टेलीकास्‍ट डेट

पोस्टर का बैकग्राउंड नीले रंग का है। बिखरे बाल चेहरे पर छाइयां और नीली आखों में अनुष्का अबतक के सबसे अलग रूप में नजर आई हैं। इस फिल्म में वह न केवल लीड रोल निभाने वाली है बल्कि वह इसे को-प्रोड्यूस भी करने वाली हैं। इससे पहले अनुष्का अपनी फिल्म। ‘NH10’ और ‘फिल्लौरी’ को प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

 

LIVE TV