पति के वियोग में 30 साल पहले इस महिला ने त्याग दिया था भोजन, आज है इस हाल में

लखनऊ: पानी पीकर कई सालों तक जिंदा रहने वाले लोगों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा लेकिन चाय पीकर जीने वाली ये पहली महिला है। जी हां आपने सही सुना। ये महिला पिछले 30 सालों से सिर्फ चाय पीकर जिंदा है। आपको भले ही यकीन न हो रहा हो लेकिन ये बिल्कुल सच है।


30 साल से अन्न को नहीं लगाया हाथ
बिहार के हाजीपुर में रहने वाली एक महिला पिछले 30 सालों से सिर्फ चाय पर जिंदा है। आप इसे कुदरत का करिश्मा कहे या कुछ और लेकिन इस महिला ने अपने पति की मौत के बाद लगातार 30 साल तक अन्न-जल को मुंह तक नहीं लगाया। और केवल चाय पर अपने को जिंदा रखा।

हाजीपुर से महज 6 किलोमीटर दूर रामपुर नाम का एक गांव है। जो चाय वाली चाची नाम से फेमस है। आसपास इलाके में आप किसी से भी पूछ लीजिए, हर कोई चाय वाली चाची को पहचान जाता है।

पति की मौत के बाद नहीं खाया खाना
इस महिला का नाम किरण देवी है। 30 साल पहले किरण देवी के पति उपेंद्र सिंह का देहांत हो गया था उसके बाद पति के मौत से किरण देवी इतनी दुखी हुई कि उनके वियोग में उन्होंने अन्न जल त्याग दिया।

‘आर्थिक संग शैक्षिक, सांस्कृतिक समृद्धि जरूरी’

और चाय पीकर जीवन गुजारने लगी। इलाकाई लोगों की मानें तो बिना कुछ खाए सालों तक जीवित रहना आसान काम नहीं है। किरण देवी अभी तक जिंदा है, यह किसी चमत्कातर से कम नहीं।

LIVE TV