
आज यानी 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि देश भर में मनाई जाती है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद करते हुए एक ट्वीट साझा किया। अपने ट्वीट के माध्यम से उन्होंने लिखा कि, “दीनदयाल जी का जीवन और उनका मिशन हम सभी को प्रेरणा देता है। उनकी पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को मैं भाजपा सांसदों को संबोधित करूंगा।”

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के तौर पर मनाती चली आ रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पं. उपाध्याय राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जन कल्याण में लगा दिया। उन्होंने जन संघ में भी अपनी अध्यक्षता की। भारतीय जन संघ ही बाद में जाकर भारतीय जनता पार्टी के रूप में अस्तित्व में आया। पं. दीन दयाल उपाध्याय को भाजपा का पितृपुरूष भी कहा जाता है।