पंजाब जाकर भी यहां नहीं गए तो छूट जाएगा सबकुछ
मानसून के मौसम में पंजाब यात्रा का अपना अलग ही मजा है। यहां पर ट्रैवलर यहां के रहनसहन की वजह से भी आते हैं साथ ही यहां पर खान पान का जो मजा है वो शायद ही कही और हो। आज हम आपको पंजाब राज्य के एक ऐसे स्थान की सैर कराएंगे जिसके बारे में शायद ही आपने न सुना हो। आज हम आपको बरनाला के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस जगह पर ट्रैवलिंग के लिए क्या खास है।
बरनाला किला
बरनाला का किला प्राचीन और ऐतिहासिक होने के साथ-साथ काफी जाना जाता है। यह आप और भी कई प्राचीन इमारतों को देक सकते हैं। यह किला काफी पुराने होने के कारण यहां की दीवारें गिरने लगी लगी जिस कारण यहां पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। लेकिन यहां गुरुद्वारा साहिब और दुर्गा मंदिर के साथ बाबा अल्ला सिंह जी के धार्मिक ‘चुल्हों’ का नवीनीकरण किया गया है। आप यहां एक अच्छा समय बिताने के लिए आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह, रणबीर कपूर के कोरियोग्राफर अभिजीत शिंदे ने पंखे से लटकर की खुदकुशी
बरनाला के व्यंजन
पंजाब घूमने की शुरुआत आप यहां के लजीज व्यंजनों के साथ कर सकते हैं। आप यहां कही बी जाएंगे आपको तरह-तरह के पकवान खाने को मिलेगे। यहां को रोज का खाना भी तरह-तरह के मसालों से बनाकर बनाया जाता है। घी लगी रोटियां, मोटे-मोटे पराठें, तरह तरह की सब्जियां और लस्सी का नाम सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। इतना ही यहां के गुरुदारों के लंगर में भी काफी अच्छा खाना मिलता है।
नानकसर बहादुर गुरुद्वारा
इस शहर में एक काफी बड़ा गुरुद्वारा है जो अपनी महानता के लिए काफी जाना जाता है। यह गुरुद्वारा लगभग 11 एकड़ स्थान में फैला हुआ है। यह गुरुद्वारा शहर से महज 25 कि.मी. दूरी पर है। यह स्थान 5 दशक पुराना है। आत्मिक और मानसिक शांति के लिए आप यहां आ सकते हैं। आप यहां शांति से लोगों की सेवा भी कर सकते हैं साथ ही आपको शांति का वातावरण भी मिलेगा।