राजकुमार की अपकमिंग फिल्म ‘न्यूटन’ का फर्स्ट लुक लॉन्च
मुंबई। राजकुमार राव एक बार फिर अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘न्यूटन’ का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ है। न्यूटन के पहले पोस्टर के साथ ही फिल्म में राजकुमार राव की पहली झलक सामने आई है।
फिल्म ‘बहन होगी तेरी’ की रिलीज के कुछ दिन के अंदर ही राजकुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर लॉन्च कर दिया है।
यह भी पढें: कपिल के ‘दो दुश्मन’ होंगे एक, दिखेगा नए शो में हंसी का फव्वारा
पीले रंग के पोस्टर में राजकुमार हेलमेट पहने हुए हाथ में EVM मशीन लेकर भागते दिख रहे हैं। अमित वी मसूरकर द्वारा डायरेक्ट यह फिल्म पर्दे पर 18 अगस्त को आने वाली है। पोस्टर पर कैप्शन ‘सीधा आदमी, उल्टी दुनिया’ लिखा है। राजकुमार की फिल्म ‘न्यूटन’ की सीधी टक्कर श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘हसीना पार्कर’ से होने वाली है।
पहले श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘हसीना पार्कर’14 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल गई है। बीते दिन फिल्म ‘हसीना पार्कर’ का एक नया पोस्टर लॉन्च हुआ था जिसके बाद इसकी नई रिलीज डेट 18 अगस्त सामने आई है।
यह भी पढें: दिश पाटनी के बर्थडे पर देखें उनके हॉट डांसिंग मूव्स के वीडियोज
फिल्म की कहानी न्यूटन कुमार की है जिसे रुड़की सरकार की ओर से चुनाव में ड्यूटी के लिए भेजा जाता है। उसे छत्तिसगढ नक्सल प्रभावित जगह पर भेजा जाता है। उस दौरान सामने आई मुश्किलों के बारे में दिखाया गया है।
He is coming. #Newton #SeedhaAadmiUltiDuniya. pic.twitter.com/TLYc5MeXFI
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) June 13, 2017