नैनीताल की ये जगहें मोह लेंगी आपका मन

नैनीताल का नाम जेहन में आते ही दिमाग में खुद ब खुद एक चित्र बन उठता है। खूबसूरत वादियों, पहाड़ों, झीलों और हरियाली से भरपूर एक चित्र। जहां जाने के ख्‍़वाब आप अक्‍सर देखा करते होंगे। नैनीताल की खूबसूरती के साथ ही इसका अपना पौराणिक महत्‍व भी है। इसी पौराणिक महत्‍व को अपने में संजोए हुए हैं भीमताल और सत्‍ताल झील, आइये जाने इन झीलों की कुछ खास बातें-

यह भी पढ़ें : धर्म नहीं, ये है देशभक्ति का मंदिर

नैनीताल की खूबसूरती

भीमताल

नैनीताल की खूबसूरती में भीमताल एक अलग स्थान रखता है। यह लगभग नैनीताल से 22 किलोमीटर की दूरी पर है। इस झील के तट पर ही बना है भिमेश्‍वर मंदिर, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे भीम ने खुद बनाया था। यात्री नैनीताल से कोई टैक्सी या कार किराए पर करके इस जगह पर पहुंच सकते हैं।

इसकी एक और अलग खास बात है, यहां का अद्वितीय मछली संग्रहालय, जो छोटे से चट्टानों के द्वीप में स्थित है। यहां तक की कई सरकारी कार्यालय भी यहां पर शिफ्ट किए गये हैं और यहां की पर्यटन प्रसिद्धि भी तेजी से बढ़ रही है। भीमताल और उसके साथ दो और जगह वहां के लोकल निवासियों के मनपसंद पिकनिक स्‍पॉट्स हैं। भीमताल के पास ही एक और प्रसिद्ध स्थान है, नल दमयंती झील। ऐसा कहा जाता है कि राजा नाला एक बार इस झील में डूब गए थे।

यह भी पढ़ें : महाबोधि मन्दिर : यहां प्राप्‍त हुआ था भगवान बुद्ध को ज्ञान

नैनीताल की खूबसूरती

सत्‍ताल झील

भीमताल झील से बस पांच किलोमीटर की दूरी पर ही आप एक और सुंदर झील के नज़ारे ले सकते हैं, यह है सत्ताल झील। यह झील भी नैनीताल के प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। सत्‍ताल झील को हम प्रकृति का उपहार भी कह सकते हैं जहां कई प्रजातियों की चिड़ियों का घर भी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि सत्ताल फोटोग्राफरों के लिए भी सबसे उत्तम स्थान है। इसके अलावा नैनीताल में कई अन्‍य खूबसूरत जगहें भी हैं जहां आप घूमने जा सकते हैं। ये हैं नैना देवी मंदिर, नैनीताल झील, कैंची बाँध, स्नो व्यू पॉइंट, किलबूरी पक्षी अभ्यारण्य, सरिया ताल और कुरपा ताल।

नैनीताल की खूबसूरती देखने का रास्ता

  1. पर्यटक नैनीताल सरकारी या निजी बस से पहुंच सकते हैं।
  2. निजी वॉल्वो बसों की सुविधा दिल्ली से नैनीताल के लिए उपलब्ध हैं। सेमी-डीलक्स बसों की सुविधा भी अल्मोड़ा, रानीखेत और बद्रीनाथ से नैनीताल तक के लिए उपलब्ध हैं।
  3. काठगोदाम नैनीताल पहुंचने के लिए सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है।
  4. दिल्ली एयरपोर्ट सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट है।
LIVE TV